Thursday, October 22nd, 2026

स्वास्थ्य विभाग ने तय किया लक्ष्य, बिहार में सभी फ्रंटलाइन वर्करों को 7 दिनों में टीका

पटना 
बिहार में एक सप्ताह के अंदर फ्रंटलाइन वर्करों के कोरोना टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण के स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना टीका का दूसरा डोज दिए जाने के साथ ही दूसरे चरण के फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना टीका दिए जाने को लेकर पूरी तैयारी की है। विभाग को मार्च मेंतीसरे चरण के तहत 50 वर्ष से कम गंभीर रोगों से पीड़ित एवं 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका दिए जाने की तैयारी शुरू करनी है। ऐसे में विभाग अधिक दिनों तक फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण को संचालित किए जाने से बचते हुए इसे जल्द समाप्त करने की तैयारी में है।  

 

Source : Agency

पाठको की राय